आबू धाबी :अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर 1 मार्च से जनता के लिए खोला जाएगा। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर का उद्घाटन किया था। लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से इस मंदिर का निर्माण बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) द्वारा अबू मुरीखा में किया गया।
