पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि गिरफ्तार शख्स ने कथित तौर पर मुख्य न्यायाधीश ईसा को बदनाम करने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि अभियान में शामिल होने के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
