दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा है. उन्होंने दिल्ली सरकार के वित्त से संबंधित नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की 5 रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा में तत्काल जमा करने पर जोर दिया है. दरअसल, 2021-2022 के वित्त खातों और विनियोग खातों और ऑडिट प्रमाणपत्रों के साथ ये रिपोर्ट अगस्त 2023 से लंबित हैं
