राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सनकी बताया। वह पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने स्वयं की तुलना रूस के विपक्षी नेता नवलनी से की थी। उन्होंने पुतिन के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि हमारे पास पुतिन जैसे कई सनकी एसओबी भी हैं।
