Sunday, February 22, 2026

सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर बताया अपना 'बॉडी वेट'


मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। साउथ की खूबसूरत एक्‍ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर अपने वजन और मेटाबोलिक एज का खुलासा किया है। उन्‍होंने एक फोटो शेयर करते हुए अपनी “एक सबसे अच्छी सुबह” की झलक शेयर की।

सामंथा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की जिनमें वह समुद्र के किनारे वर्कआउट करते दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने एक पेपर शेयर किया है जिसमें उनका वजन और मेटाबॉलिक रेट है।

शेयर की गई फोटो से पता चलता है कि अभिनेत्री का वजन 50.1 किलोग्राम है। फैट परसेंटेज 24, फैट मास 12 किलोग्राम, मसल्स मास 35.9 किलोग्राम और मेटाबोलिक एज 23 है।

कैप्शन में लिखा: “सुबह के सूरज की तलाश में रहें, सबसे अच्छी सुबह।”

सामंथा अगली बार वरुण धवन के साथ ‘सिटाडेल’ के भारतीय रीमेक में दिखाई देंगी। इसका निर्देशन राज एंड डीके और सीता आर. मेनन ने किया है। इसमें सिकंदर खेर, के.के. मेनन, साकिब सलीम और एम्मा कैनिंग भी हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एकेजे


Related Articles

Latest News