बेहतर फसल उत्पादन के लिए जिले के किसान अब ड्रोन का उपयोग कर सकेंगे। आनेवाले दिनों में खेती-किसानी में ड्रोन दोस्त की भूमिका में दिखने लगेगा। खेती में ड्रोन के उपयोग व लाभ से किसानों को अवगत कराने का काम शुरू कर दिया गया है। अन्य प्रखंडों के किसानों को दूसरी कड़ी में ड्रोन चलाने के तौर तरीकों से अवगत कराया जाएगा।
