Sunday, February 22, 2026

Lawyers Association Elections: हर्ष कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राजेश सिंह परिहार बने संयुक्त मंत्री पुस्तकालय

कानपुर के लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव में अधिवक्ताओं ने हर्ष कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राजेश सिंह परिहार को संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के पद पर चुना है। मतगणना के दूसरे दिन गुरुवार को सुबह वरिष्ठ उपाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पदों के लिए मतों की गिनती शुरू की गई।दोपहर लगभग 2:30 बजे परिणाम की घोषणा की गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने हर्ष कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रमाकांत मिश्र को 702 मतों से हराया। हर्ष कुमार को 1924 मत मिले, जबकि रमाकांत मिश्र को 1222 मतों से संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर रहे सुधीर कुमार अवस्थी को 754, वीरेंद्र कुमार सचान को 495 व शैलेंद्र दत्त त्रिपाठी को 450 मत मिले। 95 मत अवैध घोषित किए गए। वहीं संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर निर्वाचित राजेश सिंह परिहार को 1973 मत मिले, जबकि तरुण कुमार कुशवाहा 1677 मत पाकर दूसरे व शशी गौतम 1201  मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। कांटे की टक्कर में राजेश ने तरुण को 296 मतों से हराया। 89 मत अवैध घोषित किए गए।

Related Articles

Latest News