Saturday, February 21, 2026

वेस्ट बैंक में हाईवे पर गोलीबारी में एक की मौत, आठ घायल


येरूशलम, 22 फरवरी (आईएएनएस)। येरूशलम में कब्जे वाले वेस्ट बैंक के पास गुरुवार को हुई गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। इजरायली पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली पुलिस ने कहा कि तीन बंदूकधारियों ने ए-ज़ाइम चेकपॉइंट के पास बस्ती के पास ट्रैफिक में इंतजार कर रही कारों पर गोलीबारी की।

सुरक्षा बलों ने बंदूकधारियों को घटनास्थल पर ही गोली मार दी।

आठ घायलों में से दो की हालत गंभीर है। आपातकालीन सेवाओं ने स्थानीय मीडिया को इसकी पुष्टि की है।

–आईएएनएस

एकेजे/


Related Articles

Latest News