Rashtriya Shoshit Samaj Party स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को अपने नए राजनीतिक दल राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी लॉन्च कर दी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी की घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने एक साथ दलितों और पिछड़ों के लिए आवाज उठाने का प्रण लिया।
