Friday, February 13, 2026

चीनी पुरुष बैडमिंटन टीम ने एशियाई चैंपियनशिप जीती


बीजिंग, 19 फरवरी (आईएएनएस)। 2024 एशियाई बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप के फाइनल मैच रविवार को आयेजित हुए। चीनी पुरुष टीम ने मेज़बान मलेशिया की टीम को 3-0 से हराकर खिताब जीता।

खिताबी भिड़ंत में चीनी पुरुष एकल खिलाड़ी वोंग होंगयांग और लेय ल्यानशी ने अलग-अलग तौर पर मलेशियाई खिलाड़ी ल्यांग चुनहाओ और यो यांग को 2-0 से पराजित किया। चीनी जोड़ी श्ये हाउनान और त्संग वेइहान ने बड़ी मशक्कत कर 21-16, 16-21, 23-21 से मलेशियाई जोड़ी को हरा दिया।

महिला टीमों के फाइनल में भारतीय टीम ने एक रोमांचक मैच में थाईलैंड को 3-2 से हराकर खिताब जीता। इस मैच में भारतीय एकल खिलाड़ी सिंधु और त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने पहले भारत को 2-0 की बढ़त दिलायी।

इसके बाद थाईलैंड की खिलाड़ियों ने लगातार दो मैच जीत कर 2-2 की बराबरी की। अंतिम मैच में भारतीय खिलाड़ी अनमोल ख़रब ने 21-14, 21-9 से अपनी प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर निर्णायक अंक प्राप्त किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News