Friday, February 13, 2026

'बड़े मियां छोटे मियां' टाइटल ट्रैक में दिखा अक्षय व टाइगर का 'ब्रोमांस'


मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अपकमिंग मूवी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टाइटल ट्रैक ‘बड़े मियां छोटे मियां’ सोमवार को रिलीज किया गया। सॉन्ग में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का “ब्रोमांस” देखने को मिल रहा रहा है, इसमें दोनों जबरदस्‍त लग रहे हैं।

सॉन्ग में 1998 की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के गाने की झलक देखी जा सकती है। इस गाने में 100 से अधिक डांसर शामिल है।

गाने की लाइन हैं, “बड़े मियां तो बड़े मियां… छोटे मियां सुभान अल्लाह।”

फिल्म अक्षय और टाइगर के बीच के ब्रोमांस के बारे में बात करती है। गाने को बोस्को-सीजर द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। अनिरुद्ध रविचंदर और विशाल मिश्रा ने इसे अपनी आवाज दी है। गीतकार इरशाद कामिल हैं। इस गाने को देहरादून में फिल्‍माया गया है।

निर्माता जैकी भगनानी ने कहा, “फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जनता और युवाओं को मंत्रमुग्ध कर देगी। विशाल मिश्रा ने इसमें एक बेेहतरीन साउंड जोड़ा है, जो ताजा है अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एक थिरकाने वाले गाने पर डांस कर रहे हैं।”

जैकी ने कहा कि वह कुछ अच्छा बनाना चाहते थे, जिसे बड़े पर्दे पर देखने में हर किसी को मजा आए।

उन्होंने आगे कहा, “यह अपने सर्वोत्तम रूप में पॉपकॉर्न मनोरंजन है। ‘तेरे पीछे तेरा यार खड़ा’ गाने की हुकलाइन सबसे आकर्षक धुनों में से एक है, जो संगीत प्रेमियों पर अमिट छाप छोड़ती है।

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा, अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी।

–आईएएनएस

एमकेएस/सीबीटी


Related Articles

Latest News