प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार द्वारका एक्सप्रेस-वे (Dwarka Expressway) के गुरुग्राम भाग का शुभारंभ करेंगे। इसे ध्यान में रखकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने तैयारी तेज कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि दो से चार दिन में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम आ जाएगा। द्वारका एक्सप्रेस-वे के आसपास ही कहीं समारोह रखा जाएगा।
