Friday, February 13, 2026

रकुल, जैकी अपनी शादी की दावत में परोसेंगे 'ग्लूटेन फ्री, शुगर फ्री' व्यंजन


मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। स्टार जोड़ी रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपनी शादी में मेहमानों के लिए स्वस्थ भोजन को ध्यान में रखते हुए “ग्लूटेन फ्री, शुगर फ्री और स्वस्थ व्यंजन” परोसने का फैसला किया है।

यह जोड़ी 21 फरवरी को गोवा में शादी करने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, रकुल और जैकी दोनों ही फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। इसलिए उन्होंने अपनी शादी में हेल्दी खाना खिलाने का फैसला किया है।

जैकी के पास बांद्रा स्थित घर पर अपना खुद का सुसज्जित जिम है, जो कई सेलेब्स के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। फिटनेस फ्रीक रकुल जिम की एक श्रृंखला की भी मालकिन हैं।

यह जोड़ा इको-फ्रेंडली शादी करेगा। सूत्रों के अनुसार, यह जोड़ा शादी के बंधन में बंधने के तुरंत बाद फिर से काम शुरू कर देगा और टाइट शेड्यूल के कारण हनीमून पर बाद में जाएगा।

–आईएएनएस

एकेजे/


Related Articles

Latest News