लखनऊ: कल पीएम मोदी करेंगे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन। भव्य प्रदर्शनी में 9 से अधिक सेक्टर्स को शोकेस किया जाएगा। 1250 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 3 दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें एआई पवेलियन, टेक्सटाइल, लॉजिस्टिक्स, डिफेंस एवं एयरोस्पेस, डेटा सेंटर-इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी ईवी-नवीकरणीय ऊर्जा, फिल्म सिटी, मेडिकल इक्विप्जेंट्स जैसे क्षेत्रों में यूपी की वर्तमान स्थिति दर्शाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट में 10 लाख करोड़ रुपये के 14,619 परियोजनाओं का उद्घाटन होगा। यह निवेश उत्तर प्रदेश के सभी हिस्सों और जनपदों में होगा, जिसमें 52% परियोजनाएं पश्चिमांचल में, 29% पूर्वांचल में, 14% मध्यांचल में, और 5% बुं-देलखंड में होंगी। इस निवेश का 19.24% आवास, 15% रिन्यूएबल एनर्जी, 13% मैन्युफैक्चरिंग, 10% आईटी आधारित सेवाएं, 7.83% लॉजिस्टिक्स, 6.01% फूड प्रॉसेसिंग, 5.27% इलेक्ट्रॉनिक्स, 0.37% कृषि, 0.25% पशुपालन, 0.33% इलेक्ट्रिक वाहन, 0.82% जैव ईंधन-बायोमास, 0.55% डिफेंस एवं एयरोस्पेस, 0.84% डिस्टलरीज, 2.73% स्वास्थ्य सेवाएं, 2.78% मनोरंजन, और 0.02% अवस्थापना में किया जाएगा।
