यूक्रेन में सड़क दुर्घटना में 12 की मौत


कीव, 23 अगस्त (आईएएनएस)। यूक्रेन में एक सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हादसा मंगलवार शाम करीब 7:28 बजे हुआ। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को ब्रोडेट्सके गांव के पास एक सड़क पर एक यात्री कार, जिसमें 12 लोग सवार थे, एक ट्रक से टकरा गई।

2 वर्ष से 12 वर्ष की आयु के छह बच्चों सहित वाहन के सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है और 42 वर्षीय ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। उस पर यातायात सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के लिए आपराधिक आरोप लग सकता है।

राष्ट्रीय पुलिस के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में यूक्रेन की सड़कों पर यातायात दुर्घटनाओं में 1,314 लोग मारे गए, और 12,755 घायल हुए हैं।

–आईएएनएस

एसकेपी


Related Articles

Latest News