मुजफ्फरनगर में महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, हत्या की आकांशा


मुजफ्फरनगर, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के जड़ौदा गांव के पास गन्ने के खेत से एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। उसकी उम्र 28 से 30 साल के आसपास बताई जा रही है। पुलिस महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

सीओ रविशंकर मिश्रा ने कहा कि गुरुवार को अज्ञात महिला का शव मंसूरपुर थाना क्षेत्र के जड़ौदा गांव के पास गन्ने के खेत में पाया गया। शव करीब 8 से 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम शुरू कर दिया है। आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। मामले को सुलझाने के प्रयास जारी हैं।

–आईएएनएस

विमल कुमार/एबीएम


Related Articles

Latest News