मुंबई की पार्किंग में आग से पांच महिलाओं समेत छह की मौत, 40 घायल


मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई में शुक्रवार तड़के एक पार्किंंग में लगी भीषण आग से पांच महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए।

बीएमसी आपदा नियंत्रण की ओर से बताया गया कि शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे उपनगरीय गोरेगांव में जय भवानी बिल्डिंग की पार्किंग में लगी आग ने लग गई। आग में अब तक पांच महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं, इनमें 18 पुरुष और 22 महिलाएं शामिल हैं। इस दौरान 4 कार और 30 दोपहिया वाहन भी आग की चपेट में आ गए।

बीएमसी आपदा नियंत्रण ने कहा कि अग्निशमन कर्मियों के कड़े प्रयासों के बाद सुबह करीब 6.55 बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है और जांच चल रही है।

–आईएएनएस

सीबीटी


Related Articles

Latest News