अफ्रीका में चीन का सबसे बड़ा व्यापार साथी बना रहा दक्षिण अफ्रीका


बीजिंग, 23 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी कस्टम से 23 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 में दक्षिण अफ्रीका के साथ चीन का व्यापार 3 खरब 77 अरब 13 करोड़ युवान रहा, जो पिछले साल से 8.6 प्रतिशत बढ़ा। चालू साल में वृद्धि और तेज हो रही है।

इस साल के पहले 7 महीने में चीन और दक्षिण अफ्रीका व्यापार की कुल रकम 2 खरब 26 अरब 15 करोड़ युवान रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 10.5 प्रतिशत बढ़ी। दक्षिण अफ्रीका चीन का अफ्रीका में सबसे बड़ा व्यापार साथी बना रहा।

आंकड़ों के अनुसार इस साल के पहले 7 महीने में चीन और दक्षिण अफ्रीका का व्यापार अफ्रीका के प्रति चीन के आयात निर्यात की कुल रकम का 19.9 प्रतिशत था।

नाइजीरिया और अंगोला अफ्रीका में चीन का दूसरा और तीसरा सबसे बड़ा व्यापार साथी है। इस साल के पहले 7 महीने में चीन और अफ्रीका व्यापार 11 खरब 40 अरब युवान रहा, जो पिछले साल की समान अवधि से 7.4 प्रतिशत बढ़ा।

जहाज, मोटर गाड़ी आदि मशीनरी व इलेक्ट्रोनिक उत्पाद अफ्रीका के प्रति चीन के निर्यात के मुख्य उत्पाद हैं। जबकि, तेल, धातु और कृषि चीन के आयात के मुख्य उत्पाद हैं।

अब तक चीन लगातार 14 साल तक अफ्रीका का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार बना रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस


Related Articles

Latest News