जी-7 शिखर सम्मेलन : नेताओं की बैठक के बीच जेलेंस्की ने रूस को शांति के लिए मजबूर करने की अपील की

[ad_1]

202606163827602

नई द‍िल्‍ली, 16 जून (आईएएनएस)। फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर जी-7 नेताओं के समर्थन और शांति के लिए दिए गए सुझावों की सराहना की। उन्‍होंने सम्मेलन में युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर बताया, ”आज जी-7 प्रारूप में पहला बहुपक्षीय बैठक सत्र हुआ, जिसमें यूक्रेन भी शामिल था। मैं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ग्रेट ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, इटली की काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स की हेड जियोर्जिया मेलोनी, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, जर्मनी के फेडरल चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, यूनाइटेड स्टेट्स के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची, यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा, यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन को उनकी भागीदारी और रूस को शांति की ओर बढ़ने के लिए मजबूर करने संबंधी मजबूत सुझावों के लिए धन्यवाद करता हूं।”

जेलेंस्‍की ने कहा क‍ि हमारी प्राथमिकताएं बिल्कुल स्पष्ट हैं, जैसे वायु रक्षा मिसाइलों की संख्या बढ़ाना और उनके उत्पादन के लिए लाइसेंस उपलब्ध कराना, सर्दियों के लिए सहायता पैकेज तैयार करना और रूस पर दबाव को और मजबूत करना। यह महत्वपूर्ण है कि अमेरिका इन सभी क्षेत्रों में सहयोग और समर्थन देने के लिए तैयार है।

उन्‍होंने कहा क‍ि सबसे जरूरी बात यह है कि जिन मुद्दों पर चर्चा हुई है, उन्हें वास्तव में लागू किया जाए। रूस को यह समझना होगा कि उसका यह युद्ध कभी भी सामान्य स्थिति नहीं बन सकता। मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं, जो इस प्रयास में मदद कर रहे हैं।

जी-7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी रूस पर युद्ध समाप्‍त करके समझौता करने का दबाव बनाया। ट्रंप ने कहा, “रूस को समझौता कर लेना चाहिए। रूस ने बहुत सारे लोग खोए हैं, और यूक्रेन ने भी। पिछले महीने, दोनों देशों के कुल मिलाकर 35,000 सैनिक मारे गए। यह हर महीने हो रहा है।”

ट्रंप ने कहा क‍ि वहां जो हो रहा है, वह पागलपन है। हमारी एक मीटिंग हुई थी और मैंने रविवार को राष्ट्रपति पुतिन से बात की थी। वे बस लड़ते जा रहे हैं और सैनिक खोते जा रहे हैं। दूसरे विश्व युद्ध के बाद से ऐसा कुछ नहीं हुआ है। मैंने आठ युद्ध सुलझाए हैं। मुझे लगा था कि इसे सुलझाना सबसे आसान होगा। दोनों नेताओं के बीच काफी मनमुटाव है। हालांकि, मैं आज बाद में उनसे फिर मुलाकात करने वाला हूं।

–आईएएनएस

एवाई/एबीएम

[ad_2]

Related Articles

Latest News