उत्तर प्रदेश के स्कूलों में योगी सरकार ने नया नियम लागू कर दिया है जिससे शिक्षकों की सिरदर्दी बढ़ गई है। यह नया नियम सोमवार से यूपी के सात जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत लागू हो गया है जिसका शिक्षकों ने एकजुट होकर विरोध किया है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक के अनुसार यह नियम अगले महीने से पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा।
