योगी सरकार प्रदेश के 750 श्रद्धालुओं को मुफ्त में सोमनाथ के दर्शन कराएगी, संस्कृति विभाग उठाएगा पूरा खर्च

 भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से प्रथम और सबसे पवित्र तीर्थ स्थल में शामिल सोमनाथ की यात्रा सरकार निश्शुल्क कराएगी, इसके लिए सभी 75 जिलों से प्रत्येक से 10 यानी कुल 750 तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया है।

अलग-अलग 11 श्रेणियों में श्रद्धालुओं का चयन किया गया है। मंदिर के पुजारी, उद्यमी, सफाई कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक इसमें शामिल हैं। चयनित श्रद्धालु 19 अप्रैल को लखनऊ से गुजरात के सोमनाथ मंदिर की यात्रा पर रवाना होंगे। श्रद्धालुओं के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करने के लिए विनीत कुमार सिंह को नामित किया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार 750 तीर्थयात्रियों को सोमनाथ मंदिर की नि:शुल्क यात्रा कराएगी। 75 जिलों से 10-10 श्रद्धालुओं का चयन किया गया है, जिनमें पुजारी, उद्यमी और सफाई कर्मचारी शामिल हैं।

इस साल सोमनाथ मंदिर के ध्वंस के एक हजार वर्ष (1026 में गजनवी के हमले के एक हजार वर्ष) और पुनर्निर्मित मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है।

क्या है कार्यक्रम

18 अप्रैल को तीर्थयात्री लखनऊ पहुंचेंगे। 19 अप्रैल को लखनऊ में कार्यक्रम के बाद सोमनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। 21 अप्रैल को सोमनाथ गुजरात में यात्रा आगमन, 22 व 23 अप्रैल को सोमनाथ में रहकर विभिन्न कार्यक्रमो्र में प्रतिभाग, 24 अप्रैल को यात्रा सोमनाथ से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी।

जनपद, तहसील व ब्लॉक स्तर पर होंगे कार्यक्रम

19 अप्रैल को स्वाभिमान पर्व के अवसर पर जनपद, तहसील व विकासखंड स्तर के शिवालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा सामूहिक मंत्रोच्चार, ओंकार जाप, सोमनाथ संकल्प संवाद, प्रवचन, सोमनाथ पर आधारित गाथा का प्रस्तुतिकरण, भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Latest News