कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार “कन्या विवाह सहायता योजना” आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का सशक्त माध्यम बन रही है।
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने लखनऊ मंडल में ‘कन्या विवाह सहायता योजना’ के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया।
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा “कन्या विवाह सहायता योजना” के अंतर्गत बुधवार को लखनऊ मंडल का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अवध शिल्पग्राम में आयोजित इस कार्यक्रम में लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, रायबरेली और हरदोई जनपदों के कुल 187 जोड़ों (176 हिन्दू एवं 11 मुस्लिम) का विधिवत विवाह संपन्न कराया गया।
नव विवाहित जोड़ों को 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई
बोर्ड सचिव पूजा यादव ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी पात्र नवविवाहित जोड़ों को 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
