रूस से स्पेन तक योग दिवस की धूम, पीएम मोदी ने वैश्विक सहभागिता की सराहना की

[ad_1]

20260621135f

नई द‍िल्‍ली, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योग आज पूरी दुनिया को स्वास्थ्य और बेहतर जीवन के उद्देश्य से जोड़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में कहा, ”अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 को एक सच्चे वैश्विक उत्सव का रूप देने के लिए दुनियाभर के लोगों का हार्दिक आभार। यह देखकर खुशी होती है कि योग अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर जीवन की साझा भावना के साथ अलग-अलग देशों और हर वर्ग के लोगों को एक साथ जोड़ रहा है।”

पीएम ने कहा क‍ि कामना है कि यह दिन और अधिक लोगों को अपने दैनिक जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित करे।

इस साल 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस बार इसकी थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ रखी गई है। इसका उद्देश्य यह बताना है कि योग हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, बढ़ती उम्र में योग एक उपयोगी अभ्यास हो सकता है क्योंकि यह लोगों को सक्रिय, आत्मनिर्भर और बेहतर जीवन जीने में मदद करता है। योग में हल्की एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग, सांस लेने की तकनीक और ध्यान शामिल होते हैं, जो शरीर का संतुलन, लचीलापन, ताकत और चलने-फिरने की क्षमता बेहतर करने के साथ-साथ तनाव कम करने और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

रूस में, मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास के जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र ने मॉस्को सिटी सरकार के सहयोग से प्रतिष्ठित लोमोनोसोव मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटेत्स्काया स्क्वायर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया। इस वर्ष का विषय था ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’।

जर्मनी में, ऐतिहासिक ब्रांडेनबर्ग गेट के सामने भारतीय दूतावास, बर्लिन और टैगोर सांस्कृतिक केंद्र ने आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास ने बताया, “कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए राजदूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है।” इसी तरह हंगरी में बुडापेस्ट के स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।

स्पेन की राजधानी मैड्रिड में रॉयल पैलेस और प्लाजा डी ओरिएंते की शानदार पृष्ठभूमि में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग की लोकप्रियता और इसके सार्वभौमिक संदेश को दर्शाया।

–आईएएनएस

एवाई/वीसी

[ad_2]

Related Articles

Latest News