भारत के लोग अब घूमने-फिरने में पहले के मुकाबले अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वे खासकर अयोध्या उज्जैन औ बद्रीनाथ जैसे आध्यात्मिक स्थलों पर जाना चाहते हैं। इन जगहों के लिए सर्च में बड़ा उछाल देखा गया है। फैमिली ट्रैवल बुकिंग भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है जो एक साल में तीन या इससे अधिक बार ट्रिप पर जा रहे हैं।
