Saturday, February 14, 2026

शीत्सांग की जीडीपी 2025 में 3 खरब युआन से अधिक


बीजिंग, 22 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के शीत्सांग के सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 22 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार, शीत्सांग की जीडीपी 2025 में 3 खरब युआन से अधिक हो गई।

यह ज्ञात है कि 1965 में स्थापना के बाद शीत्सांग को 2015 में 1 खरब युआन की जीडीपी तक पहुंचने में 50 वर्ष लगे। 2021 में 2 खरब युआन तक पहुंचने में 6 वर्ष लगे और 3 खरब युआन को पार करने में केवल 4 वर्ष लगे।

14वीं पंचवर्षीय योजना (2021-2025) के दौरान, शीत्सांग ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल नीतियां बनाकर सही तरीके से उन्हें लागू किया, साथ ही संरचनात्मक समायोजन और विस्तार के माध्यम से लगातार नए लाभ अर्जित किए और विकास की नई गति प्राप्त की।

बता दें कि शीत्सांग में प्रमुख परियोजनाएं सुचारू रूप से आगे बढ़ रही हैं, जिनमें फोटोवोल्टिक्स और पवन ऊर्जा जैसे नई ऊर्जा स्थापित क्षमता का अनुपात 50% से अधिक है, और पठार पर 1,000 सुंदर और सामंजस्यपूर्ण गांवों का निर्माण किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News