Tuesday, February 24, 2026

शी चिनफिंग ने डेनमार्क के नए राजा को बधाई संदेश भेजा


बीजिंग, 15 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को डेनमार्क के नए राजा फ्रेडरिक एक्सक को बधाई संदेश भेजा।

शी चिनफिंग ने कहा कि कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के बाद पिछले 74 सालों में चीन-डेनमार्क संबंधों का विकास जारी रहा। विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुईं और लोगों के बीच मित्रता गहरी रही है।

मैं चीन-डेनमार्क संबंधों के विकास पर बड़ा ध्यान देता हूं और चीन-डेनमार्क चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदारी को नए स्तर पर पहुंचाने में राजा फ्रेडरिक एक्सक के साथ समान प्रयास करना चाहता हूं, ताकि दोनों देशों के लोगों को ज्यादा फायदा मिल सके।

शी चिनफिंग ने डेनमार्क की पूर्व रानी मार्गरेट द्वितीय को अभिवादन और शुभकामनाएं भी दीं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस


Related Articles

Latest News