Sunday, February 15, 2026

शी चिनफिंग ने वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव के विशेष दूत से मुलाकात की


बीजिंग, 4 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव और राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 4 फरवरी की दोपहर के बाद जन वृहद भवन में वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव टो लैम के विशेष दूत और विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग से मुलाकात की।

शी चिनफिंग ने कहा कि दोनों पार्टियों द्वारा एक दूसरे को महत्वपूर्ण राजनीतिक एजेंडा का परिचय देने की अच्छी परंपरा से चीन और वियतनाम की“कामरेड प्लस भाई” जैसी विशेष मित्रता और उच्च स्तरीय परस्पर राजनीतिक विश्वास जाहिर हुआ है। फिलहाल मैंने महासचिव टो लैम के साथ चीन-वियतनाम साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण पर रायों का गहन आदान-प्रदान कर महत्वपूर्ण समानताएं संपन्न कीं।

शी ने बल दिया कि चीन और वियतनाम द्वारा समाजवादी निर्माण के विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाने से पूरे विश्व के समक्ष समाजवादी व्यवस्था की जीवंत शक्ति दिखायी गयी है। चीन वियतनाम के साथ मैत्रीपूर्ण परंपरा का प्रचार कर विभिन्न स्तरीय आवाजाही और सहयोग गहराने, मतभेदों का समुचित प्रबंधन करने और चीन-वियतनाम साझे भविष्य वाले समुदाय को आगे बढ़ाने को तैयार है।

ले होआई ट्रुंग ने कहा कि वियतनाम हमेशा चीन के साथ सम्बंध का विकास करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और चीन के साथ नये विकास के रास्ते पर हाथों में हाथ मिलाकर वियतनाम-चीन सम्बंध नयी मंजिल पर पहुंचाने को तैयार है।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

–आईएएनएस

डीकेपी/


Related Articles

Latest News