कैलिफोर्निया, 9 जून (केसरिया न्यूज़)। एप्पल कंपनी ने अपने आने वाले सॉफ्टवेयर रिलीज की घोषणा की है, जो एप्पल इंटेलिजेंस की अगली पीढ़ी को पेश करेंगे। साथ ही, कंपनी ने सिरी एआई को भी पेश किया है, जो सिरी का एक बिल्कुल नया वर्जन है और पहले से कहीं अधिक स्मार्ट और सक्षम है।
कंपनी के अनुसार, इन रिलीज के साथ अभिभावकों के लिए नए और सहज फीचर्स भी आ रहे हैं, जो बच्चों के लिए सुरक्षित डिजिटल अनुभव बनाने में मदद करेंगे। साथ ही, इनमें ऐसे सुधार भी हैं जो एप्पल प्रोडक्ट्स के सॉफ्टवेयर डिजाइन व परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाते हैं, जिससे आईओएस 27, आईपैडओएस 27, मैकओएस 27, वॉचओएस 27, विजनओएस 27 और टीवीओएस 27 के साथ वे अधिक प्रतिक्रियाशील, शानदार और इस्तेमाल में आसान हो जाते हैं।
एप्पल के सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट क्रेग फेडरिघी ने वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “एप्पल प्रोडक्ट्स लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं और इस साल हम अपने यूजर्स को और भी कई तरीकों से सशक्त बनाने के लिए दमदार नई क्षमताएं ला रहे हैं।”
फेडरिघी ने बताया, “हम अपने सभी प्लेटफॉर्म्स पर एप्पल इंटेलिजेंस की नेक्स्ट जेनरेशन ला रहे हैं। सिरी एआई पेश कर रहे हैं, जो सिरी का एक कहीं अधिक स्मार्ट, जानकार और काबिल वर्जन है।
परिवारों के लिए आसान नए टूल्स के साथ बच्चों की सुरक्षा से जुड़े फीचर्स का दायरा बढ़ा रहे हैं और अपने सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म्स को पहले से कहीं अधिक तेज, भरोसेमंद और शानदार बना रहे हैं।”
यूजर्स की प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए एक नए और दमदार आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करते हुए, एप्पल इंटेलिजेंस का नया वर्जन सिरी एआई को पावर देता है। यह तकनीक उन रोजमर्रा के ऐप्स में कई उपयोगी और नए फीचर्स जोड़ती है, जिनका उपयोग यूजर्स प्रतिदिन करते हैं।
सिरी एआई अब यूजर की स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कंटेंट से जुड़े प्रश्नों के सटीक उत्तर दे सकती है। यह ऐप्स के भीतर सर्च करने के लिए पर्सनल कॉन्टेक्स्ट (व्यक्तिगत संदर्भ) की समझ का उपयोग करती है। इसके साथ ही, व्यापक वैश्विक ज्ञान का लाभ उठाकर वेब से रियल-टाइम जानकारी जुटाती है और एक मददगार जवाब तैयार कर सकती है।
सिरी एआई के अलावा, एप्पल इंटेलिजेंस के नए वर्जन सिस्टम के सभी ऐप्स में जबरदस्त नए फीचर्स को पावर देते है, ताकि यूजर्स के रोजमर्रा के काम आसान हो सकें। जैसे फोटो एडिट करना, सफारी में कई टैब्स ब्राउज करना, इमेज प्लेग्राउंड के साथ क्रिएटिविटी दिखाना, मैसेज और मेल में बातचीत करना।
एप्पल ने कहा, “दमदार और आसान नए फीचर्स अभिभावकों को यह मैनेज करने में मदद करते हैं कि उनके बच्चे क्या देख सकते हैं, वे किससे बात कर सकते हैं और वे ऐप्स का इस्तेमाल कब कर सकते हैं।”
कम्युनिकेशन से जुड़े सुरक्षा फीचर्स के जरिए, अभिभावक अपने बच्चों के हर नए कॉन्टैक्ट के लिए मंजूरी जरूरी कर सकते हैं और अगर कोई अश्लील या हिंसक कंटेंट शेयर किया जा रहा हो, तो ऑटोमैटिक इंटरवेंशन चालू कर सकते हैं।
एप्पल वॉच पर, एक नया डायनामिक ऐप ग्रिड सिरी के सुझाए गए पांच ऐप्स के आइकन दिखाता है। यूजर्स एक नए टैप जेस्चर से ‘स्मार्ट स्टैक’ में विजेट खोल सकते हैं और एक नया ‘फाइंड माय’ ऐप ‘फाइंड डिवाइस, ‘फाइंड आइटम’ और ‘फाइंड पीपुल’ को एक साथ लाता है।
ये नए फीचर्स वेबसाइट पर एप्पल डेवलपर प्रोग्राम के जरिए टेस्टिंग के लिए उपलब्ध हैं और अगले महीने एप्पल बीटा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम के जरिए पब्लिक बीटा उपलब्ध होगा।
–केसरिया न्यूज़
