World Earth Day 2024: हर साल 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे (World Earth Day) मनाया जाता है।
World Earth Day 2024: हर साल 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे (World Earth Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे क्लाइमेट चेंज और प्रदूषण जैसे कई जरूरी मुद्दों के बारे में लोगों को जागरूक बनाने की कोशिश करते हैं। एक कहावत है कि धरती हमें विरासत में नहीं मिली है बल्कि, इसे हमने अपने बच्चों से उधार लिया है। इसका मतलब है कि पृथ्वी पर मौजूद सभी संसाधनों का इस्तेमाल हमें ऐसे करना चाहिए, ताकि हम अपने आने वाली पीढ़ी के लिए जीवन जीने के लिए अनुकूल वातावरण और संसाधन छोड़ सकें। इसलिए इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप प्राकृतिक संसाधनों को भी बचा सकते हैं और वातावरण को होने वाले नुकसान को भी कम कर सकते हैं।