बांग्लादेश को मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के सातवें मैच में 137 रन की करारी शिकस्त सहनी पड़ी। धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश से एक छोटी से गलती हुई जिसका पूरी टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा है। आईसीसी ने पूरी बांग्लादेश की टीम पर जुर्माना ठोका है। बांग्लादेश की टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में पहली शिकस्त झेली।
