मेरठ में जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल


मेरठ, 4 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर को जेसीबी की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतका की पहचान मेरठ के नगला बट्टू निवासी अर्चना के रूप में हुई।

जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा कि रविवार दोपहर 2:30 बजे मेरठ कहचरी स्थित नाले के पास एक दुर्घटना के संबंध में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दोनों मां-बेटे एक बाइक पर सवार होकर बेगमपुल की ओर से आ रहे थे। इस दौरान एक जेसीबी ने उन्हें टक्कर मार दी और वह सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने कहा, ”जेसीबी चालक की पहचान शौकत के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के शव को मेरठ जिला अस्पताल में भेज दिया गया है। आगे की जांच की जारी है।”

–आईएएनएस

विमल कुमार/एसजीके


Related Articles

Latest News