मुंबई की इमारत में आग लगने से महिला की मौत, एक के फंसे होने की आशंका


मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई के सांताक्रूज पश्चिम में गुरुवार शाम एक इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य के फंसे होने की आशंका है। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने यह जानकारी दी।

व्यस्त मिलान सबवे के पास छह मंजिला धीरज हेरिटेज बिल्डिंग के बेसमेंट पार्किंग में आग देखी गई, जिससे हवा में धुएं के घने बादल छा गए जो दूर से दिखाई दे रहे थे।

मुंबई फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें वहां पहुंचीं और शाम करीब 7.30 बजे आग पर काबू पाया।

अधिकारियों ने बताया कि एक महिला का शव बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान 45 वर्षीय तारा सी. वाघेला के रूप में हुई। उसे आर.एन. कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आग लगने का कारण ज्ञात नहीं है। खबर लिखे जाने तक शीतलन कार्य जारी था।

–आईएएनएस

एकेजे/


Related Articles

Latest News