विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंगलवार को कहा कि खान यूनिस के नासिर अस्पताल से 32 गंभीर मरीजों को सुरक्षित निकाला गया है। इस तरह उसका दूसरा निकासी अभियान पूरा हुआ, लेकिन उसे अस्पताल में फंसे करीब 150 मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों को लेकर चिंता बनी हुई है। अस्पताल में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप है।
