Saturday, February 21, 2026

राहुल गांधी ने जो कहा देश की जनता की नब्ज के हिसाब से कहा : उदित राज


नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता उदित राज ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने पंजाब सरकार में मंत्री बलकार सिंह के कथित अश्लील वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी।

कांग्रेस नेता उदित राज ने लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले बलकार सिंह के कथित अश्लील वीडियो को लेकर कहा कि चुनाव के दौरान ऐसी चीज आती रहती है। मैं कहूंगा कि एक चरित्र का लेवल होता है, उसको मेंटेन करना होता है, अब मतदाता तय करेंगे।

इसके अलावा उदित राज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान चार जून को भाजपा गुड बाय, नरेंद्र मोदी गुड बाय, टाटा, पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “400 का सिलेंडर जो मिलता था, उसके दाम 1,100 रुपये तक पहुंच गए। लेकिन, अब इसका दाम बढ़ेगा नहीं बल्कि घटेगा। ईडी और सीबीआई अपने विभाग के काम करेंगे। उनको विपक्ष के पीछे जाना नहीं पड़ेगा। जो डर और भय का माहौल है, वह खत्म होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि संविधान बचेगा। इनका गुड बाय होगा, देश की जनता ने मन बना लिया है। राहुल गांधी ने जो कहा है वह देश की जनता की नब्ज के हिसाब से कहा है। वह सही होगा। उन्होंने नई संसद को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब देश में मनुवाद था, जातिवाद था। तो, देश में कौन सी व्यवस्था थी। अब देश में लोकतंत्र है। जैसे सावरकर ने कहा था कि इस संविधान की जरूरत क्या है? देश में मनुस्मृति लागू कर देनी चाहिए। यह लोग अब उसी दिशा में चल रहे हैं।

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम


Related Articles

Latest News