बागपत में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां यमुना में एक ट्रैक्टर डूब गया। सोनीपत के जगदीसपुरा निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि बेटी की शादी के लिए बागपत से सामान लेने जा रहे थे, इसी दौरान ट्रैक्टर यमुना में डूब गया। बताया गया कि ट्रैक्टर में परिवार की महिलाओं समेत नौ लोग सवार थे। गौतखोरों ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बचा लिया।
