शिक्षक भर्ती घोटाले में सीआईडी ने स्कूल सेवा आयोग(एसएससी) के पश्चिमांचल और उत्तरांचल क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष शेख सिराजुद्दीन को गिरफ्तार किया है। गुरुवार की रात उन्हें बांकुड़ा से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले सीआईडी ने इसी मामले में शेख सिराजुद्दीन की पत्नी जैस्मीन खातून को 21 फरवरी को गिरफ्तार किया था। सिराजुद्दीन ने रद्द पैनल के जरिए पत्नी जैस्मीन को नौकरी दिलाई थी।
