Weather Update उत्तर भारत के राज्यों में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का सिलसिला बरकरार है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में ठंड और भी बढ़ेगी। इस बीच मौसम विभाग ने देश के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही चक्रवात हामून को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
