Saturday, February 21, 2026

जम्मू-कश्मीर में आज शाम से मौसम में सुधार की उम्मीद


श्रीनगर, 21 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में पिछले 48 घंटों से जारी बारिश और बर्फबारी के बाद बुधवार शाम से मौसम में सुधार की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने आज यह जानकारी दी।

वहीं, बुधवार को राज्य में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बारिश/बर्फबारी होने की भी संभावना है।

विभाग के मुताबिक, श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में शून्य से 9.4 डिग्री नीचे और पहलगाम में शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र में, लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 6.7 डिग्री, बटोटे में शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, भदरवाह में शून्य और बनिहाल में शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

–आईएएनएस

एसएचके/एकेजे


Related Articles

Latest News