'वार्म स्प्रिंग फेस्टिवल:हैपी स्प्रिंग फेस्टिवल' परेड की उद्घाटन परेड दुबई में आयोजित


बीजिंग, 5 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी परंपरागत लूंग वर्ष के वसंत महोत्सव के अवसर पर 2024 दुबई ‘वार्म स्प्रिंग फेस्टिवल:हैपी स्प्रिंग फेस्टिवल’ परेड का उद्घाटन समारोह संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में स्थानीय प्रसिद्ध स्थल बुर्ज खलीफा पार्क में आयोजित किया गया।

संयुक्त अरब अमीरात स्थित चीनी राजदूत चांग यीमिंग, दुबई स्थित चीनी काउंसुलर ली श्युहांग, संयुक्त अरब अमीरात के उप अर्थव्यवस्था और विदेश व्यापार मंत्री अब्दुल्ला बिन अहमद अल सालेह, दुबई में संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय कार्यालय के निदेशक प्रिंस मकदूम, दुबई अर्थव्यवस्था और पर्यटन ब्यूरो के सीईओ काज़िम ने इस गतिविधि में भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News