Tuesday, February 24, 2026

वांग यी ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से फोन पर बात की


बीजिंग, 11 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बुधवार को फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

वांग यी ने कहा कि बीते एक वर्ष में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के रणनीतिक नेतृत्व में नए युग के लिए चीन-रूस व्यापक रणनीतिक सहयोग साझेदारी संबंध उच्च स्तरीय संचालन बनाए हुए हैं।

उच्च गुणवत्ता वाले रणनीतिक सहयोग के माध्यम से, दोनों पक्ष न केवल अपने-अपने देशों के मामलों को अच्छी तरह से प्रबंधित करते हैं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य भूमिका निभाते हैं और वैश्विक रणनीतिक स्थिरता बनाए रखते हैं।

इस वर्ष चीन और रूस के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है, जो चीन-रूस सांस्कृतिक वर्ष की शुरूआत भी है। दोनों पक्षों को दोनों राष्ट्रपतियों के बीच बनी सहमति के अनुसार जश्न की गतिविधियां चलानी चाहिए और उच्च स्तरीय आदान-प्रदान को घनिष्ठ बनाना चाहिए।

साथ ही दोनों पक्षों को द्विपक्षीय व्यावहारिक सहयोग के गहन विकास को बढ़ावा देना चाहिए, विभिन्न क्षेत्रों में मानवीय आदान-प्रदान को बढ़ावा देना चाहिए, और द्विपक्षीय संबंधों में जनता के इरादों और सामाजिक नींव को और मजबूत करना चाहिए।

सर्गेई लावरोव ने कहा कि वर्ष 2023 में रूस-चीन संबंधों में समृद्ध उपलब्धियां हासिल हुई हैं। नये साल में रूस चीन के साथ उच्च स्तरीय आदान-प्रदान बनाए रखने और अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने का इच्छुक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस


Related Articles

Latest News