भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली दूसरी बार पिता बने हैं। विराट की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। दोनों सेलिब्रिटीज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये यह खुशखबरी दुनिया से शेयर की। विराट-अनुष्का ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस समय अपनी निजता का सम्मान करने का आग्रह किया है।
