Thursday, February 12, 2026

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, दो की मौत


इम्फाल, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। कई सप्ताहों की शांति के बाद मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है।

इम्फाल ईस्ट, कांगपोकपी और उखरूल जिलों के संगम पर शनिवार को हिंसा की ताजा घटनाओं में भारी गोलीबारी हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।

एक अधिकारी ने यहां कहा कि हिंसा प्रभावित इलाकों में, जहां दो हथियारबंद गुटों के बीच गोलीबारी हुई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सुरक्षा बल जैसे ही इलाके में पहुंचे हथियारबंद गुटों के लोग भाग खड़े हुए।

इलाके में तनाव व्याप्त है।

–आईएएनएस

एकेजे/


Related Articles

Latest News