विनेश फोगाट ने जीता ओलंपिक कोटा


नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की विनेश फोगाट ने शनिवार को एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में महिलाओं के 50 किग्रा सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की लॉरा गनिक्यज़ी को 10-0 से हराकर पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा हासिल किया।

एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल चैंपियन फोगाट ने लॉरा गनिक्यजी के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 4 मिनट 18 सेकंड में मुकाबला जीत लिया।

–आईएएनएस

एएमजे/एसकेपी


Related Articles

Latest News