Tuesday, February 24, 2026

विभव कुमार के पिता ने बेटे को निर्दोष बताया


रोहतास, 18 मई (आईएएनएस)। आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमा गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल के पीएस विभव कुमार के विवाद में आने के बाद रोहतास जिला के कोचस प्रखंड के दिनारा थाना के नरवर पंचायत का खुदरू गांव अचानक चर्चा में आ गया है, क्योंकि आरोपी विभव कुमार इसी गांव का निवासी है।

विभव कुमार की गिरफ्तारी की खबर सुनने के बाद उनके पिता महेश्‍वर राय चिंतित हो गए। विभव की गिरफ्तारी के बाद गांव में भी लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

महेश्‍वर गांव में रहते हैं। वह बीएमपी के सिपाही पद से स्‍वैच्‍छिक अवकाश ले चुके हैं। उन्‍होंने अपने पुत्र को पूरी तरह से निर्दोष बताते हुए कहा कि उनका बेटा पिछले 15 साल से अरविंद केजरीवाल के साथ रहता है। उसका आचरण बहुत अच्छा है। बनारस के काशी हिंदू विश्‍वविद्यालय से पढ़ाई पूरा करने के बाद वह पत्रकारिता की पढ़ाई करने दिल्ली चला गया था। अरविंद केजरीवाल के संपर्क में आने के बाद वह उनके साथ जुड़ गया और जब दिल्ली में आप की सरकार बनी तो उसे सीएम केजरीवाल का निजी सचिव बनाया गया।

स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए विभव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। विभव ने अग्रिम जमानत याचिका की अर्जी तीस हजारी कोर्ट में दायर की थी।

–आईएएनएस

एकेएस/एसजीके


Related Articles

Latest News