बिहार बीजेपी के दिग्गज नेता मिथिलेश तिवारी ने नीतीश कुमार और जदयू को लेकर बड़ी राजनीतिक भविष्यवाणी कर दी है। मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में तीसरी बार लागतार केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी और जदयू के विधायक व सांसद अधिक दिनों तक नीतीश कुमार के साथ रहने वाले नहीं हैं। उनके इस बयान से सियासी घमासान मचने की पूरी संभावना है।
