Wednesday, February 25, 2026

आंध्र प्रदेश मंत्री के काफिला का एक वाहन ऑटो से टकराया, एक की मौत


विजयवाड़ा, 6 मार्च (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता अदीमुलापू सुरेश के काफिले का एक वाहन ऑटो से टकरा गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

हादसा प्रकाशम जिले के त्रिपुरांतकम मंडल में केसिनेनिपल्ले के पास नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां मंत्री के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन ऑटो से टकरा गया।

यह हादसा तब हुआ जब मंत्री, सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी की यात्रा के सिलसिले में विजयवाड़ा से मारकापुरम की यात्रा कर रहे थे।

ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान त्रिपुरांतकम के मनाराजुपालेम निवासी इजरायिल के रूप हुई है।

घायल को इलाज के लिए मारकापुरम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त मंत्री दूसरी गाड़ी में थे।

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम


Related Articles

Latest News