Wednesday, February 25, 2026

वसंत त्योहार के दौरान 5 अरब 75 करोड़ युआन तक पहुंचा चीन का फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन


बीजिंग, 24 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी राजकीय फिल्म प्राधिकरण द्वारा 24 फरवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार, चीन के सबसे महत्वपूर्ण पारंपरिक त्योहार वसंत त्योहार की नौ दिन की छुट्टियों में 12 करोड़ से अधिक दर्शकों की संख्या के साथ चीन का फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5 अरब 75 करोड़ युआन (करीब 82 करोड़ 86 लाख अमेरिकी डॉलर) दर्ज हुआ।

कॉमेडी ‘पेगासस 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2 अरब 92 करोड़ 70 लाख युआन दर्ज हुआ, जो रैंकिंग में पहले स्थान पर रहा।

उल्लेखनीय बात है कि इस फिल्म के प्रमुख अभिनेता शन तंग की कुल फिल्मों का बॉक्स आफिस कलेक्शन 40 अरब युआन को पार कर गया है।

परिचय के अनुसार इस वसंत त्योहार की छुट्टियों में प्रदर्शित फिल्मों के विषय प्रचुर हैं और शैलियां भिन्न हैं, जिसने विभिन्न वर्गों के दर्शकों की मांग पूरी की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News