वरुण धवन इन दिनों कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी मूवी बेबी जॉन भी इसी साल रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह जल्द ही अनीस बज्मी के साथ नो एंट्री 2 की भी शूटिंग करने वाले हैं। अब उनकी एक और मूवी का एलान हो गया है जिसमें वह पिता डेविड धवन के साथ काम करेंगे। साथ ही इसकी रिलीज डेट भी आ गई है।
