Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा ने मीडिया समन्वय के लिए लोकसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने सोमवार को पार्टी की मीडिया टीम के साथ हुई वर्चुअल बैठक में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज मीडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे।
