उत्तर प्रदेश को शीघ्र मिलेंगे 12 आईपीएस अधिकारी, 2024 बैच के अधिकारियों को कैडर आवंटित

उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था दुरुरत रखने को लेकर लगातार गंभीर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 12 नये आईपीएस अधिकारी मिलेंगे। वर्ष 2024 की यूपीएससी की परीक्षा में सफल 144 आईपीएस अधिकारियों में 12 को उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है। 2024 में उत्तर प्रदेश के 32 अफसरों का आईपीएस में चयन हुआ था।

उत्तर प्रदेश में आईपीएस अफसरों के कैडर के लिए 12 जगह थी, जिन्हें नई अधिसूचना के साथ पूरा कर लिया गया है। यूपी के कई अफसरों को बाहर के राज्य मिले हैं, सिर्फ चार को ही अपने घर का कैडर यानी उत्तर प्रदेश आवंटित किया गया है। उत्तर प्रदेश के 32 नये आईपीएस अफसर हैं, जिनको देश के अन्य राज्यों का कैडर आवंटित किया गया है।उत्तर प्रदेश में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शीर्ष वरीयता में है। अब उनको कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने में मदद करने के लिए 12 आईपीएस अधिकारी मिल रहे हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम के आधार पर चयनित भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अफसरों का कैडर अलॉटमेंट फाइनल हो गया है। 144 अफसरों को कैडर आवंटित किया गया है।

यूपी कैडर पाने वाले आईपीएस अफसर

1. वैभव सिंह (हिमाचल प्रदेश) जनरल
2. प्रणय मित्तल (उत्तर प्रदेश) जनरल
3. अभिषेक अंजनी सिंह (गुजरात) जनरल
4. उत्कर्ष पाठक (उत्तर प्रदेश) जनरल
5. कशिश कालरा (दिल्ली) जनरल
6. आदित्य आचार्य (राजस्थान) जनरल
7. भरत दत्त तिवारी (उत्तराखंड) जनरल
8. कुणाल कुमार (उत्तर प्रदेश) ओबीसी
9. कुणाल यादव (उत्तराखंड) ओबीसी
10. अक्षत मांडिवाल (राजस्थान) ओबीसी
11. आर्येन्द्र कुमार (उत्तर प्रदेश) एससी
12. डिंपी राजौरा (दिल्ली) एससी।

Related Articles

Latest News